Begusarai

स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी बीहट की बेटी रिया कुमारी,सम्मान समारोह आयोजित

बेगूसराय,कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और बिहार का नाम रोशन करने वाली बीहट की बेटी रिया कुमारी का 5 नवंबर को भव्य स्वागत किया जाएगा। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की ओर से उसके गृहागमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। रिया के स्वागत में सिमरिया धाम गोलंबर से जीरोमाइल तक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जिले के खिलाड़ी, खेल प्रेमी, ग्रामीण शामिल होंगे। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए बैनर-पोस्टर और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

संघ के सचिव सरोज कुमार ने बताया कि रिया 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे पटना से सिमरिया धाम गोलंबर पहुंचेगी। वहां जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, खेल प्रेमी, ग्रामीण उसका स्वागत करेंगे। इसके बाद सम्मान यात्रा शुरू होगी। यह चकिया, मल्हीपुर, बीहट चांदनी चौक, रामजानकी मंदिर, बीहट, दिनकर गोलंबर होते हुए जीरोमाइल स्थित होटल युवराज पहुंचेगी। यहां दोपहर 2 बजे से स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *