Patna

इलेक्शन कमीशन ने 100 करोड़ से अधिक नकदी, शराब और ड्रग्स किया जब्त, 953 गिरफ्तार

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष, स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाने के लिए इलेक्शन कमीशन एक्शन में है. लगातार उसकी कार्रवाई जारी है. चुनावों को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. चुनाव आयोग ने बिहार में मतदान से पहले 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की नकदी, जेवरात, शराब और ड्रग्स आदि बरामद की है. इतना ही नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और अन्य कानूनों के तहत 953 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पूरे बिहार में चल रहा गहन जांच अभियान

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी. इसके बाद से बिहार में प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से व्यापक रूप से निगरानी की जा रही है. गहन जांच अभियान चलाये जा रहे हैं. इस बात पर नजर रखी जा रही है कि मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नकद, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तुएं अथवा अन्य उपहारों के वितरण पर हर हाल में रोक लगायी जाये. इसी क्रम में भारी मात्रा में जब्ती हुई है.

 

करीब 8 लाख नकद और 89 लाख की शराब जब्त

चुनाव आयोग के मुताबिक, शुक्रवार को 7.92 लाख रुपए नकद, 88.9 लाख रुपए की शराब, 3.2 लाख रुपए के ड्रग्स, 18.95 लाख रुपए मूल्य की उपहार की वस्तुओं समेत कुल 1.19 करोड़ रुपए कीमत की वस्तुएं जब्त हुईं हैं.

 

 

Bihar Election 2025 Seizure: 31 अक्टूबर को जब्ती का विवरण

नकद 7.92 लाख रुपए

शराब 88.9 लाख रुपए

ड्रग्स/नशीले पदार्थ 3.2 लाख रुपए

कीमती धातु 0

फ्रीबीज/अन्य वस्तुएं 18.95 लाख रुपए

कुल जब्ती 119.0 लाख रुपए

स्रोत : Election Commission of India

अब तक की कुल जब्ती

नकद 9.11 करोड़ रुपए

शराब 39.72 करोड़ रुपए

ड्रग्स/नशीले पदार्थ 21.16 करोड़ रुपए

कीमती धातु 5.72 करोड़ रुपए

फ्रीबीज/अन्य वस्तुएं 25.09 करोड़ रुपए

कुल जब्ती 100.79 करोड़ रुपए

स्रोत : Election Commission of India

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए आयोग की कार्रवाई जारी

चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार में चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग, आयकर विभाग, नारकोटिक्स ब्यूरो, सीमा शुल्क और फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें लगातार संयुक्त अभियान चला रही हैं.

 

कानून व्यवस्था को बनाये रखने से संबंधित खास बातें

बीएनएसएस की धारा 126, 127 और 129 के तहत 3,68,461 बंध पत्रों का तामिला कराया गया.

एनएसए, पीआईटीएनडीपीएस एवं अन्य अधिनियमों के तहत 953 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

20,916 गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन किया गया है.

1,049 चेक नाका पूरे बिहार में बनाये गये हैं.

666 अवैध हथियारों की अब तक जब्ती की गयी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!