Samastipur

समस्तीपुर में चुनाव के कारण सब्जी की कीमतें गिरीं: यूपी,झारखंड से कारोबारी नहीं आ रहे

समस्तीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव के कारण सब्जी उत्पादक किसान संकट में हैं। व्यापारियों के मंडी तक नहीं पहुंचने से सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।मोतीपुर सब्जी मंडी में उत्तर प्रदेश, झारखंड, पटना, छपरा और भागलपुर जैसे विभिन्न स्थानों से व्यापारी सब्जी खरीदने आते हैं। हालांकि, चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जब्ती के डर से इन व्यापारियों ने मंडी आना बंद कर दिया है, जिससे खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस स्थिति के कारण फूलगोभी और पत्तागोभी 10-12 रुपये प्रति किलो, बैंगन 15 रुपये प्रति किलो, मूली 10-15 रुपए प्रति किलो, परवल 20 रुपए प्रति किलो, धनिया पत्ता 50 रुपए प्रति किलो, मिर्ची 50 रुपए प्रति किलो और कद्दू 10 रुपए प्रति पीस की दर से बिक रहे हैं। इसके बावजूद, अधिकांश किसानों की सब्जियां मंडी में ही पड़ी रह गईं और सड़ने के कगार पर हैं।

किसानों की शिकायत पर किसान महासभा का दौरा

किसानों की शिकायत पर, गुरुवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के मनोज कुमार सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह और सुबोध कुमार ने भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मोतीपुर सब्जी मंडी का दौरा किया। उन्होंने व्यापारी, किसान और गद्दीदारों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी से मांग की है कि सब्जी व्यवसाय को आपातकालीन सेवा में शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि चुनाव कार्य के लिए सब्जी ले जाने वाले वाहनों को जब्त करने पर रोक लगाई जाए ताकि किसानों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!