Dalsinghsarai

मानवाधिकार आयोग के डिप्टी रजिस्टार बने स्पर्श अग्रवाल, किया गया सम्मानित

दलसिंहसराय,सिविल कोर्ट के मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल को दलसिंहसराय से स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की अध्यक्षता मे न्यायालय कर्मियों ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.न्यायाधीश ने कहा की मुंसिफ एक अच्छे कर्तव्यनिष्ठ न्यायिक अधिकारी थे वहीं सब जज प्रथम सह ऐसीजेएम प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा ने कहा की स्पर्श अग्रवाल न्यायिक कार्यों को विधिपूर्वक निर्वहन किया. उनके द्वारा किए गए न्यायिक कार्यों की सराहना करते हुए मिथिला परम्परा के अनुसार पाग,चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनन्द, अनुमंडल अभियोजन अधिकारी मनिंद्र कुमार ,एपीओ उपेन्द्र कुमार, पवन कुमार, एजीपी लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, अधिवक्तागण शिव शंकर वर्मा,संतोष कुमार सिंह, प्रभात मिश्र ,न्यायालय कर्मचारीगण श्रीराम सिंह, मकेश्वर प्रसाद ,ओम कुमार चौधरी, शंभु नाथ त्रिपाठी,गंगेश झा, संगीता झा सहित कई न्यायालय कर्मचारियों ने भी सम्मानित किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।