भोजपुर में हवा में डगमगाने लगा बृजभूषण सिंह का हेलिकॉप्टर, पायलट ने धान के खेत में उतारा
पटना.आरा।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनसभा करने गुरुवार को भोजपुर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह आज एनडीए गठबंधन के जेडीयू प्रत्याशी राधा चरण साह के समर्थन में जनसभा के लिए आए थे।
जानकारी के मुताबिक, जनसभा के बाद दिनार जाने के लिए जैसे ही पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। बारिश के बीच तेज हवा की वजह से संतुलन बिगड़ने लगा।इसके बाद उनके हेलिकॉप्टर की खेत में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना छोटकी सासाराम और सरफाफर गांव के बीच की है।पूर्व सांसद बृज भूषण चरण सिंह छोटकी सासाराम गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा खत्म होने के बाद वे रोहतास के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में अगली जनसभा के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए।
इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। दृश्यता बेहद कम हो जाने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में हेलिकॉप्टर उतार दिया.बृज भूषण सिंह पटना से संदेश विधानसभा के छोटकी सासाराम के वीर कुंवर सिंह मैदान में जेडीयू प्रत्याशी राधा चरण साह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए लैंड क्लूजर गाड़ी से आए थे।कुछ ही देरी के बाद रोहतास के दिनारा जाने के लिए उनका हेलिकॉप्टर जनसभा के हेलीपैड पर आया। उसी दौरान मौसम खराब होने के कारण 30 मिनट तक हेलिकॉप्टर हेलीपैड पर ही फंसा रहा।
इसके बाद फिर बृज भूषण चरण सिंह हेलिकॉप्टर पर सवार होकर दिनारा जाने के लिए रवाना हुए। थोड़ी दूरी पर उड़ान भरने के बाद मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पायलेट ने बीच खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराया.स्थानीय लोगों के अनुसार, हेलिकॉप्टर के उतरते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जल्द ही स्थिति संभाल ली गई।
बृजभूषण शरण सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सावधानी बरतते हुए आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाद में पूर्व सांसद को गाड़ी से सुरक्षित स्थान तक भेजा गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारिश इतनी तेज थी कि हेलिकॉप्टर कुछ देर तक खेत में ही खड़ा रहा। बाद में मौसम सामान्य होने पर टेक्निकल टीम ने हेलिकॉप्टर की जांच की। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम अचानक बिगड़ गया था.पायलट ने समय रहते समझदारी दिखाई, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल हेलिकॉप्टर की जांच के लिए टीम मौके पर पहुंच चुकी है। प्रशासन ने घटना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बृजभूषण शरण सिंह का बयान
खेत में लैंडिंग के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, नमस्कार। मैं आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर दिनारा विधानसभा और संदेश विधानसभा दो में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करते ही मैं दिनारा के लिए हेलिकॉप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। किसी प्रकार की घटना नहीं घटी है।पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग एक खेत में कराई। किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटी। मैं इस समय गाड़ी पर बैठकर पटना जा रहा हूं। किसी तरह की अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। मैं खुद वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम लोग सुरक्षित हैं, हेलिकॉप्टर भी सुरक्षित है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हेलिकॉप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया है। यहां के प्रशासन का और यहां की जनता का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। धन्यवाद बहुत बहुत।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
