Begusarai

यह चुनाव रोजगार और सम्मानपूर्वक जीवन के लिए है’:भूपेश बघेल 

बेगूसराय।बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सूर्यपुरा में आज कांग्रेस द्वारा आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम शामिल हुए। नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीब दास के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह धरती बुद्ध और महावीर की है, लोकतंत्र की जननी है। संविधान की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह चुनाव रोजगार और सम्मानपूर्वक जीने के लिए है। 20 साल में बिहार बदहाल हुआ है, सरकार को हाईजैक कर लिया गया है। अब समय है कि बछवाड़ा में गरीब दास को समर्थन देकर अपने सम्मान को बढ़ाएं।”

 

‘हम मजदूर बने रहेंगे, तो ये लोग गुलामी कराते रहेंगे’

 

गुंजल पटेल ने कहा कि अब सिस्टम बछवाड़ा की जनता के हिसाब से चलेगा। जनता को रामदेव राय जी के योगदान के बदले गरीब दास को मौका देना चाहिए। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मनुस्मृति वाले लोग नहीं चाहते कि हम पढ़ें-लिखें, क्योंकि शिक्षा से सवाल करने की ताकत आती है। अगर हम मजदूर बने रहेंगे, तो ये लोग हमारी गुलामी कराते रहेंगे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन एवं संचालन रामबाबू तांती ने किया। आशिर्वाद सभा को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, रजनीकांत पाठक, शशिशेखर राय, सन्नी यादव, कामदेव यादव, अनिता सहनी, कपिल देव यादव, संजय चौधरी, बालेश्वर महतो, रामस्वार्थ साह, सीपीआई नेता सिद्धेश्वर राय सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!