Samastipur

समस्तीपुर में सड़क पर बढ़ा वाहनों का दबाव, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

समस्तीपुर : दीपावली एवं छठ पूजा संपन्न होने के साथ ही लोग दैनिक काम-काम में व्यस्त हो गए. परदेश से घर आए लोगों की वापसी का सिलसिला भी अब शुरु हो गया है. बाजार में चहल पहल बढ़ गई. सड़कों पर वाहनों का दबाब दिख रहा है. बुधवार को बाजार में अत्यधिक वाहनों के दबाब से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. हर तरफ जाम ही जाम देखने को मिला. सड़क पर वाहनों का रेला था. पूरे दिन जाम की स्थिति रही. लोग कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे. वाहनों को एक-एक इंच आगे बढ़ाने में पसीने छूट रहे थे. ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों ने शहर की अन्य गलियों का सहारा लिया, लेकिन कुछ ही देर में उसमें भी भीषण जाम लग गया. स्थिति ऐसी रही कि चौपहिया वाहन की कौन कहे, बाइक सवार लोग भी न तो आगे बढ़ पा रहे थे और न पीछे मुड़ पा रहे थे. थक -हारकर जहां के तहां लोग खड़े रहे. जाम से निकलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

– दिनभर सड़कों पर रही जाम की स्थिति

लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए. इधर, जाम से निजात दिलाने पूरे दिन पुलिस हांफती रही. शहर के स्टेडियम गोलंबर से मथुरापुर घाट तक समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में दरभंगा जाने वाले लेन में वाहनों की लंबी कतार थी. पूरे दिन वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा. जाम में फंसने वाले लोग चाहकर भी पीछे नहीं मुड़ पा रहे थे. इधर, फुट ओवरब्रीज, गोला बाजार, ताजपुर रोड में वाहनों का दबाब देखने को मिला. कई घंटे तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!