दलसिंहसराय:रायपुर में 28 को होगी सीएम नीतीश की चुनावी सभा
दलसिंहसराय न्यूज: उजियारपुर : प्रखंड के महंत नारायण दास उच्च विद्यालय रायपुर के मैदान में मंगलवार 28 अक्टूबर को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
यह जानकारी जदयू जिला महासचिव प्रमोद मिलिंद व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव राय ने दी है. नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है. मंगलवार को तीन बजे दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा स्थल पर पहुंचेंगे. जहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.इस दौरान एन डी ए उम्मीदवार प्रशांत कुमार पंकज के पक्ष में वोट मांगेगे.इसके लिए सभा मंच का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.