बलान नदी के विभिन्न छठ घाटो का दलसिंहसराय एसडीओ ने किया निरीक्षण,निजी नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
दलसिंहसराय,छठ महापर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एव ई ओ अभिसार कुमार ने बलान नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.उन्होंने नगर परिषद के पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया.अधिकारियों ने सीढ़ी घाट, पुल घाट,गोला घाट,आई बी घाट और ढेपुरा घाट सहित कई स्थानों का जायजा लिया.नदी में जलस्तर बढ़ने और तट पर दलदल की स्थिति बनने के कारण कई घाटों की स्थिति असुरक्षित पाई गई।
एसडीओ ने निर्देश दिया कि प्रतिबंधित घाटों पर बेरिकेडिंग कर लाल झंडा लगाया जाए ताकि कोई व्रती गलती से उन क्षेत्रों में न जाए.उन्होंने बताया कि प्रतिबन्धित घाटो पर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही व्रती अर्घ्य अर्पित करेंगे.तटबंध से घाट तक की सड़कों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
एसडीओ ने ई.ओ को घाटों पर गोताखोरों व महाजाल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया.अर्घ्य के अवसर पर निजी नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.निरीक्षण के क्रम में नप के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
