मुस्लिम चित्रकार की देख रेख में प्रभु जी घाट पर की गई कलात्मक मधुबनी पेंटिंग
समस्तीपुर:दलसिंहसराय,शहर में छठ पूजा को लेकर लोग छठ घाटों पर साफ सफाई व सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे है.आज के समय मे जहाँ नेता वोट बैंक के लिये हिन्दू मुस्लिम की राजनीतिक करते नही थकते है वही इस छठ पूजा में शहर के मुस्लिम चित्रकार द्वारा छठ घाट की रंगरोगन व कलात्मक चित्ररचना मधुबनी पेंटिंग बनाई जा रही है.शहर से होकर गुजरने वाली बलान नदी किनारे बने प्रभु जी घाट की दीवारों पर भारतीय समकालीन चित्रकार मो. सुलेमान के द्वारा विगत 8 वर्षों से भास्कर भगवान सूर्य की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है. और आस्था पूर्वक विधि विधान से पूजा अर्चना किया जाता है।
इसके साथ ही प्रभुजी घाट का रंग-रोगन कर घाट के सम्पूर्ण दीवाल पर कलात्मक चित्ररचना कर मधुबनी पेंटिंग भी मो. सुलेमान की देख रेख में की जा रही है. जो घाट की कलात्मक सौंदर्य को चार चाँद लग गया है।
यहाँ बनी कलाकृतियों में सूर्य भगवान की विशाल चित्र के साथ छठ व्रती महिला व पुरुष, छठ पर्व की कथाओं, हाथी ,गणेश ,कृष्ण,गाय ,मोर,फूल पत्तियाँ बेल बूटेदार आकृति , हंस,तुलसी चौरा,केला का पेड़, मछली ,कछुआ व पक्षियों का चित्र अंकन किया गया है.घाट का रंग रोगन इको फ्रेंडली अर्थ कलर से किया गया है.घाट पर कलात्मक चित्रकला में मो. सुलेमान के अलावा उनके छात्र, सहयोगी में अभिशी वर्णवाल, आर्यन आर्या, सुदर्शन कुमार, अमित श्रीवास्तव, सारधा कुमारी महत्वपूर्ण कार्य किया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
