Samastipur

समस्तीपुर रेलवे मंडल के स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट,7 नवंबर तक बिक्री बंद

समस्तीपुर।रेल प्रशासन का मानना है कि इससे स्टेशन परिसर में भीड़ कम होगी, यात्रियों के चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी।छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 28 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह निर्णय मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और सीतामढ़ी जैसे व्यस्ततम स्टेशनों पर संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए लिया गया है। इन स्टेशनों पर पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है।इसके अतिरिक्त, 27 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक इन स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग भी बंद रहेगी।

 

टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन कैंपस में मिलेगी एंट्री

 

इस अवधि में केवल वैध आरक्षित या सामान्य यात्रा टिकट रखने वाले यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को रोकना, भीड़ नियंत्रण में सहूलियत देना और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।रेल प्रशासन का मानना है कि इससे स्टेशन परिसर में भीड़ कम होगी, यात्रियों के चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी। साथ ही, रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों को भीड़ प्रबंधन में आसानी होगी, जिससे स्टेशन संचालन व्यवस्थित रहेगा।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाएं, अनावश्यक रूप से स्टेशन परिसर में प्रवेश न करें और रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यात्रियों के सहयोग से ही छठ महापर्व सुरक्षित और सुगम बन पाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!