Patna

प्रचार करने गए BJP विधायक को गांव में घुसने से रोका,पूछा- कितनी बार गांव आए आप

पटना।भभुआ से विधायक रहे और भाजपा के उम्मीदवार भरत बिंद जब विधानसभा क्षेत्र के कटरा गांव में चुनाव प्रचार करने गए तो उन्हें वहां के कुछ ग्रामीणों के द्वारा गांव में प्रचार के लिए घुसने से रोक दिया. उन्हें कटरा गांव में घुसने से रोकने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसे लेकर भरत बिंद ने कहा कि अभी चुनाव का समय चल रहा है इस दौरान इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल करने के लिए विरोधियों द्वारा साजिश की जा रही है. पूरी घटना योजनाबद्ध तरीके से विरोधियों की साजिश है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भरत बिंद जब कटरा गांव में प्रचार के लिए पहुंचे तो वहां पर कुछ युवकों द्वारा बीच रास्ते पर खड़ा होकर उनका रास्ता रोक दिया और उनसे सवाल जवाब करने लगे. विधायक ने जब उसके सवाल जवाब को नजरअंदाज कर गांव में जाने की कोशिश किया तो उन्हें युवक द्वारा रोक दिया जाता है. इस दरमियान जोर जबरदस्ती भी हुई. विरोध करने वाले युवक रोककर कहा है कि आप यहां से विधायक जीत कर गए उसके बाद कितनी बार गांव में आए हैं?

 

युवक के सवाल पर भरत बिंद ने कहा कि विधायक बनने के बाद 10 बार से अधिक इस गांव में आए हैं. इसे मानने के लिए युवक तैयार नहीं होते हैं. इस घटना का वीडियो बनाया जा रहा था. इसे देखकर विधायक कहते हैं कि आप अपनी बात रखें. पहले वीडियो बनाना बंद करें. लेकिन युवक वीडियो बनाना बंद नहीं होगा, आप पहले जवाब दीजिए. विधायक ने कहा कि वह विधायक बनने के बाद 10 बार इस गांव में आए हैं. गांव वालों ने कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं हम लोग गांव में ही रहते हैं. आप नहीं आए.

 

 

विरोधियों ने साजिश कर करवाया घटना- भरत बिंद

भरत बिंद ने कहा कि कटरा गांव की घटना विरोधियों की साजिश के तहत करवाई गई है. उन्होंने बताया कि जब वे प्रचार के लिए गांव पहुंचे, तो कुछ लोग गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे. जैसे ही उन्होंने हमें देखा, वे सड़क पर आ गए और विरोध करने लगे. उन्होंने हमें गांव में प्रवेश से रोकने की कोशिश की और वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

 

भरत बिंद ने कहा कि उन्होंने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए गांव में अपना प्रचार अभियान जारी रखा. पूरे गांव में घूमने के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन जताया. ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने वाले दो-तीन युवक विपक्षी दलों से पैसे लेकर नशे में ऐसी हरकतें करते हैं और जानबूझकर वीडियो बनाकर वायरल करते हैं, यही उनका काम है,उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने एकजुट होकर उनका समर्थन किया. भरत बिंद ने कहा कि विरोधियों की इस तरह की साजिशों से कोई असर नहीं पड़ेगा. जनता सब समझ रही है कि चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए ये घटनाएं जानबूझकर की जा रही हैं, लेकिन इस बार जनता विकास और सच्चाई के पक्ष में वोट देगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!