Samastipur

PM ने मोबाइल की लाइट जलवाकर पूछा-लालटेन की जरूरत है:समस्तीपुर में 30 बार जंगलराज का जिक्र किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को समस्तीपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मंच से अनाउंसर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम भाषण देने के लिए लिया।तभी प्रधानमंत्री ने पास बैठे नीतीश कुमार की ओर इशारा किया, चिराग नहीं, नीतीश भाषण देंगे। इसके तुरंत बाद अनाउंसर ने CM नीतीश कुमार को भाषण देने के लिए बुलाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके बाद नीतीश कुमार खड़े हुए और करीब 10 मिनट का भाषण दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया। चिराग को दोबारा भाषण देने के लिए नहीं कहा गया।प्रधानमंत्री ने बेगूसराय और समस्तीपुर दोनों जगहों पर सभा में करीब 30 बार जंगलराज का जिक्र किया। दोनों जगह सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई। उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है।

 

PM ने कहा, कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था। विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस वक्त मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्री थी, अब 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं।NDA सरकार में डेटा भी सस्ता है। इस वजह से नौजवानों को कंटेंट क्रिएशन का नया मार्केट मिला है। आज बिहार में ये मोबाइल, ये प्रकाश हर कोई देख रहा है।

 

बेगूसराय में प्रधानमंत्री ने मंच पर ही छठ व्रतियों को सूप बांटे। PM ने शारदा सिन्हा को याद किया। प्रधानमंत्री के मंच पर लाइट का इंतजाम नहीं था। मंच पर अंधेरा देख केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माइक लेकर कहा कि, लाइट वाले स्टेज पर जल्दी लाइट दो।

 

 

महालठबंधन में अटक,लटक, झटक, पटक दल

 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब से चुनाव की घोषणा हुई है, हम सब देख रहे हैं। एक तरफ एनडीए है, जहां चिराग जी, कुशवाहा जी, नीतीश जी जैसे समझदार नेता हैं। वहीं दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। इस महालठबंधन में अटक,लटक, झटक, पटक दल है.

 

समस्तीपुर में PM ने 17 बार जंगलराज का जिक्र किया

 

इससे पहले उन्होंने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। दूधपूरा में NDA के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने 45 मिनट के भाषण में PM ने 17 बार जंगलराज का जिक्र किया।PM ने मंच से लोगों से अपने मोबाइल की लाइट जलाने को कहा, लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू की। इसके बाद उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या। प्रधानमंत्री ने कहा, दोस्तों पूरा देश देख रहा है, लोगों को लालटेन की जरूरत नहीं है।

 

नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार

 

PM ने मंच से नारा दिया- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार। जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।PM ने कहा, ‘आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इस बार बिहार अबतक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।राजद वाले कांग्रेस को धमकाते थे कि अगर आपने नीतीश जी की बात मानी, कोई प्रोजेक्ट दिया तो हम गठबंधन तोड़ देंगे।’

 

लालू ने मोदी से पूछा, आप तेजस्वी से इतना क्यों डर गए

 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में राजद का नाम 10 से ज्यादा बार लिया। लालू ने मोदी से पूछा, आप 36 साल के तेजस्वी से इतना क्यों डर गए, जो 37 मिनट के अपने भाषण में 10 से ज्यादा बार राजद का नाम लिया?

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!