गड़बड़ सरबर करने वालों को वोट नहीं दीजियेगा,पत्नी, बेटा-बेटी सबको बनाने का काम किया:नीतीश
समस्तीपुर : दुधपुरा हवाई अड्डा पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गड़बड़ सरबर करने वालों को वोट नहीं दीजियेगा.वर्ष 2005 से पूर्व बिहार ऐसी हालत में था कि लोग परेशान थे. उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कहा कि 15 साल तक मौका मिला था. पत्नी, बेटा-बेटी सबको बनाने का काम किया.
कुर्सी छाेड़नी पड़ी थी तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिये. ये सब सिर्फ अपने परिवार के लिये काम करते हैं. जबसे हमारी सरकार बनी कानून का राज्य स्थापित हुआ. हिन्दु, मुस्लिम, दलित, पिछड़े सबके लिये काम हुआ.देश के साथ-साथ केन्द्र की तरफ से बिहार के लिये बहुत काम हो रहा है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अबतक एक करोड़ 28 लाख महिलाओं को राजगार की राशि दी चुकी है.
जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें दो लाख रुपये की राशि दी जायेगी.सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ के लिये बहुत राशि दी गयी है. मखाना बोर्ड का गठन किया गया है.बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन हुआ, यह बहुत गाैरव की बात रही. उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा अब कभी बायें दायें नहीं होगा. काई इधर उधर नहीं होगा. अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
