Patna

मौसम पूर्वानुमान जारी:समस्तीपुर जिला में 29 तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

समस्तीपुर:मौसम पूर्वानुमान जारी :डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 25–29 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखें जा सकते हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवधि में माैसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

 

सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 2 से 3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक दो दिन तक पछिया हवा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!