Samastipur

समस्तीपुर:लोक आस्था का महापर्व छठ आज से,कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करेगे 

समस्तीपुर। सूर्य उपासना का महान पर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में आज से शुरू होगा.इसे लेकर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने गंगा स्नान कर अपने घर लौटते हुए व्रत की तैयारी शुरू कर दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नहाय-खाय के अवसर पर व्रती महिलाएं कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर व्रत की विधिवत शुरुआत करेंगी. यह दिन छठ पर्व का पहला और अत्यंत पवित्र चरण माना जाता है. बिथान के कुआ, गाजाबाजा, तेलनी, करांची, सखवा, सिहमा, सिरसिया सहित पूरे प्रखंड में धार्मिक माहौल देखने को मिला. घर-घर में सफाई और सजावट का काम जोरों पर रहा. वहीं महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गुनगुनाती दिखीं. नदियों, तालाबों और पोखरों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया.

 

 

बाजारों में भी आज छठ की रौनक छाई रही. कद्दू, लौकी, साग-सब्जियों की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ी. आम दिनों में 50 से 60 रुपये किलो बिकने वाला कद्दू आज 80 से 100 रुपये तक पहुंच गया. लेकिन लोगों ने कहा कि महंगाई बढ़ी जरूर है, पर छठ हमारी आस्था से बढ़कर कुछ नहीं. श्रद्धा और समर्पण की इसी भावना ने बाजारों को भी आस्था के रंग में रंग दिया. चार दिवसीय यह पर्व अब अगले चरण में खरना, फिर संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ पूर्ण होगा. इन चार दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्ति, अनुशासन और पवित्रता की भावना से ओतप्रोत रहेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!