बेगूसराय में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला:बीएमपी के 3 सिपाही समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
बेगूसराय में शराब कारोबारी को पकड़े जाने के कारण पुलिस टीम पर हमला हो गया है। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई है। लोगों के हमला में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। चुनाव ड्यूटी में लगी केंद्रीय पुलिस कर्मी के सब को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पहुंची थी।
फिलहाल, तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर नौला पुलिस शिविर प्रभारी अकरम खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीठ पुल के नजदीक अवैध देसी शराब धंधेबाज को पकड़ने के लिए छापेमारी की।इस दौरान दो लोगों को देसी शराब बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस दोनों को लेकर भीठ ताड़ीखाना के नजदीक पहुंची कि उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ी पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
इसी बीच चुनाव ड्यूटी पर लगी एक बस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बस एवं पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें बीएमपी के तीन जवान, दो महिला पुलिसकर्मी एवं एक चौकीदार घायल हो गए। इस दौरान शराब कारोबारी की ओर से तीन राउंड गोली चलाई गई।
पुलिसकर्मियों ने जान बचाने के लिए 5 राउंड हवाई फायरिंग की
मामला बिगड़ते देख पुलिस ने जान बचाने के लिए पांच राउंड हवाई फायरिंग किया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, वीरपुर के सीओ भाई वीरेंद्र, भगवानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया है।
इस दौरान ने दो महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। घायल बीएमपी के सिपाही राजू कुमार, चिंकू कुमार सिंह एवं मिंटू कुमार, महिला सिपाही में काजल कुमारी एवं आरती कुमारी तथा चौकीदार रविन्द्र को इलाज के लिए ले जाया गया है। मौके पर अधिकारियों की टीम बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
