Patna

मुजफ्फरपुर में मिथिला एक्सप्रेस से 110 विदेशी डिवाइस बरामद,ब्रेक वान में रखी गई थी खेप

मुजफ्फरपुर रेलवे सुरक्षा बल और DRI की संयुक्त टीम ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सतर्क’ अभियान के तहत ट्रेन संख्या 13022 मिथिला एक्सप्रेस के ब्रेक-वान (SLR No.11703) से 110 अवैध विदेशी GPS/ECTC डिवाइस बरामद किए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के मुताबिक, दोनों टीमों को इस संबंध में गोपनीय जानकारी मिली थी। DRI मुजफ्फरपुर को सूचना मिली थी कि मिथिला एक्सप्रेस के ब्रेक-वान में विदेशी GPS/ECTC डिवाइस अवैध रूप से भेजे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही RPF और DRI की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।

 

निरीक्षण के दौरान चार संदिग्ध बोरे पाए गए। खोले जाने पर उनमें कुल 110 GPS/ECTC डिवाइस बरामद हुए।

 

बरामदगी की वीडियो रिकार्डिंग कर डीआरआई को सौंपी पेन ड्राइव

 

सभी 4 बोरे RPF और DRI की मौजूदगी में खोले गए। प्रत्येक डिवाइस की गिनती की गई और फोटो/वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। रिकॉर्डिंग HP PenDrive में सुरक्षित कर DRI को सौंप दी गई। बरामद सभी उपकरण DRI की हिरासत में सुरक्षित हैं। बरामद विदेशी ड्राइव की अनुमानित मूल्य 1 लाख 65 हजार रुपए है। डीआरआई की रिकार्ड के अनुसार बिल्टी/कॉनसाइनमेंट नंबर: 2024246113 है।

 

RPF मुजफ्फरपुर उप निरीक्षक शेखर सुमन, DRI मुजफ्फरपुर खुफिया अधिकारी सूरज, टीम सदस्य विशाल थे।

 

GPS/ECTC डिवाइस क्या है?

 

GPS (Global Positioning System) और ECTC (Electronic Container Tracking Device) का उपयोग वाहनों और कंटेनरों की लोकेशन ट्रैकिंग और सुरक्षा निगरानी के लिए किया जाता है। विदेश से अवैध रूप से लाए जाने वाले ये उपकरण अक्सर टैक्स चोरी और गैरकानूनी सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा होते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!