Patna

यह चुनाव मामूली चुनाव नहीं,बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी एनडीए की सरकार:चिराग 

पटना।केंद्र में मंत्री व एलजेपी आर सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि कुछ विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के लोग मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते है। बुधवार को वे महुआ के सिंघाड़ा खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इस चुनाव में हम लोग बढ़ चढ़कर मतदान करें ताकि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बने और जो विकास की रफ्तार है वह और तेज हो सके।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने कहा कि अपना बहुमूल्य वोट लोजपा रामविलास के प्रत्याशी संजय सिंह को देकर उन्हें विजयी बना दे ताकि महुआ का भी विकास तेज गति से हो। इस दौरान चिराग पासवान ने भीड़ से पूछकर विजय का माला प्रत्याशी संजय सिंह को पहनाई। इस सभा के अध्यक्षता भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह ने किय.

 

इस दौरान राजेश सिंह और शशि पासवान को चिराग पासवान ने पार्टी में शामिल किया। वहीं इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सरोज कुमार सिंह उर्फ लाल सिंह, आदित्य मिश्रा,अकिलदेव सिंह, श्रीकांत पासवान, सरोज पासवान, उमेश सिंह, चंदन सिंह, निहाल सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य नेता शामिल थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!