पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर समस्तीपुर में ट्रैफिक प्लान जारी,186 जवानों की होगी तैनाती
समस्तीपुर.पीएम नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को कर्पूरीग्राम व दुधपुरा कार्यक्रम को लेकर शहरी क्षेत्र में यातायात के सुगम संचालन, निर्बाध प्रवाह, यातायात संधारण के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ रूट लाईनिंग, रूट डायवर्जन व पार्किंग स्थल को ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। रूट लाईनिंग के लिए ताजपुर सुभाष चौक, कर्पूरीग्राम दुर्गा मंदिर के पास ड्राप गेट, कर्पूरीग्राम रैक पॉइंट, भोला मंदिर दो ड्राप गेट, जेल चौक मेन रोड, जेल चौक से पूरब 300 मीटर कि दूरी पर स्थित आर्दश विद्या स्कूल ड्राप गेट, धर्मपुर चौक लक्की वस्त्रालय दो ड्राप गेट, भोला टॉकीज ड्राप गेट, गरुआरा रोड गुरुकुल स्कूल के 100 मीटर आगे, गरुआरा चौक,
बाजोपुर रेल गुमटी के पहले ड्राप गेट, जेल व पुलिस केन्द्र समस्तीपुर के पीछे ड्राप गेट, समस्तीपुर बस स्टैण्ड के पास ड्राप गेट, पटेल गोलम्बर, एसडीओ गेट के पास, एससीएसटी थाना पार्किंग स्थल हेतू रुट लाईनिंग केन्द्रीय विद्यालय तक, मगदही घाट, मथुरापुर घाट, धम्मक चौक बाईपास रोड पार्किंग स्थल, मुक्तापुर गुमटी एवं मुसरीघरारी चौक के पास पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन जगहों पर 35 पदाधिकारी व 186 पुलिस बल के जवानों की तैनाती की जाएगी।
वीआईपी पार्किंग के लिए जेल चौक से पश्चिम 50 मीटर आगे मनीष मुखिया का बाउंड्रीवाल पार्किंग स्थल, पेठिया बाजार जेल चौक से 100 मीटर पश्चिम दाहिना भाग, पेठिया बाजार जेल चौक से 100 मीटर पश्चिम बायां भाग, बुलेट एजेन्सी के बगल में, विश्वकर्मा वाशिंग सेन्टर दुधपुरा से पश्चिम तथा सामान्य पार्किंग के लिए स्मृति द्वार से आगे पूरब कि ओर, गरुआरा चौक स्थित गुमटी नंबर 56 के पास, चैती दूर्गा स्थान दुधपुरा चौक, जेल के पीछे सोनवर्षा रोड, जेल के पीछे (लीची बगान के पास) सोनवर्षा रोड, चीनी मिल के पास, समस्तीपुर बस स्टैण्ड का स्थल चिन्हित है। वहीं, सरकारी वाहनों के लिए जेल चौक से 56 नम्बर रेलवे गुमटी के बीच दाहिने तरफ (बाजीतपुर) का स्थल चिन्हित किया गया है।
रखें ध्यान… रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था {कल्याणपुर चौक (दरंभगा से पूसा, मुजफ्फरपुर एवं बेगूसराय जाने वाले वाहन ताजपुर की तरफ जा सकेगी। {सिंघिया घाट (रोसड़ा से पटना वैशाली मुजफ्फरपुर जाने वाले वाहन दलसिंहसराय की तरफ से जा सकेगी। {मुसरीघरारी चौक (दरंभगा जाने वाली वाहन ताजपुर की तरफ से जा सकेगी। {समस्तीपुर से वीआईपी वाहन छोड़ आमजनों की गाड़ियां भोला टॉकिज होते गरुआरा चौक से पुलिस लाईन स्थित सभास्थल की ओर जा सकेगी। {एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, शव वाहन तथा आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहनों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
