काली मेला महोत्सव का शुभारंभ,पूजा के बाद जय मां काली के जयकारों से गूंज उठा गनौली
समस्तीपुर।शिवाजीनगर| प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के वार्ड 9 गनौली गांव स्थित करेंह नदी के तटबंध पर नवयुवक संघ गनौली के तत्वावधान में आयोजित जय मां काली मेला महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। सोमवार रात्रि को जैसे ही माता काली के पट खोले गए, श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लग गया। माता के प्रथम दर्शन हेतु महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मंगलवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर खोइंछा भरने व कन्या पूजन के लिए जुटीं। कन्याओं की टोली ने संध्या बेला में मंदिर परिसर पहुंचकर मिट्टी के दीये जलाए और मां काली की आराधना की।
पूरा वातावरण जय मां काली के जयकारों से गूंज उठा।नवयुवक संघ गनौली के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य आयोजन में समिति के सदस्य राधेश्याम कुमार, मनोज कुमार, ज्योति कुमार, रोशन कुमार, सुधीर कुमार, अखिलेश कुमार आदि थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
