Samastipur

समस्तीपुर:बदसलूकी के विरोध में सफाइकर्मियों ने प्रदर्शन कर किया हड़ताल,कचरा का अंबार लगा

Samastipur News:ताजपुर : नगर परिषद ताजपुर के सफाइकर्मी रविवार को हड़ताल पर चले गये. नगर परिषद क्षेत्र में सफाई नहीं की गयी. जिसके कारण कचरा का अंबार लग गया. जबकि दीपावली को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान देना था. सफाइकर्मियों ने ठेला एवं ट्रैक्टर पर कचरा भरकर कार्यालय के गेट पर रखकर विरोध जताया. कर्मियों ने बताया कि सफाई कर्मी रविवार को सफाई का काम पर थे. इसी बीच कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी सब्जी मंडी पोखर पर निरीक्षण करने पहुंचे. सुपरवाइजर एवं कर्मी को गाली देना शुरू कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जब तक हमलोगों को न्याय नहीं मिलेगा सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. विदित हो कि ये कार्यपालक पदाधिकारी ताजपुर में नगर परिषद में दूसरी बार योगदान देकर काम कर रहे हैं. पिछले कार्यकाल में भी सफाई कर्मी के साथ ऐसी घटना हो चुकी है. जिसके कारण इनका काफी विरोध हुआ था. पंद्रह दिन पूर्व कुछ वार्ड पार्षदों के साथ भी ऐसी घटना की बात सामने आ रही है. जिस कारण पार्षदों ने भी कार्यालय गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया था.

 

 

इस संबंध में सफाई एजेंसी संचालक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है. सफाइकर्मियों से बात की जा रही है. सूचना पर पहुंचे स्वच्छता प्रबंधक मिथुन कुमार ने कहा कि कर्मियों से बातचीत की जा रही है. दूसरी ओर कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए बेबुनियाद बताया. कहा कि मोतीपुर सब्जी मंडी छठियारी पोखर छठ घाट निरीक्षण में साफ-सफाई में कमी पर फटकार लगायी गयी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!