Patna

आलोक मेहता से अमीर हैं उनकी पत्नी, 363 ग्राम सोने की हैं मालकिन,अजय कुमार के पास है 16 हजार नगद

समस्तीपुर।उजियारपुर से राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता बैंगलोर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। इनका वार्षिक टर्न ओवर 1142408 रुपए का है। जबकि इनके पास नकदी 7.25 लाख और शेयर 6.47 लाख तथा डाक बचत 1261534 का है। नामांकन के साथ अपने शपथपत्र में दी गई जानकारी के अनुसार इनके नाम पर नौ लाख की स्कार्पियो, 110 ग्राम सोना जो 11.55 लाख का है।इनके नाम पर सकल कुल परिसंपत्तियां 7237116 रुपए की है। हालांकि इनकी पत्नी इनसे अधिक अमीर हैं। इनकी पत्नी सीमा प्रसाद के नाम पर 2004226 रुपए का वार्षिक टर्न ओवर है और 1.25 लाख नगदी, डाक बचत पत्र 748537 रुपए, 23 लाख की स्कार्पियो, 5 लाख की होंडा वैन पर चढ़ती है। इनके पास 3811500 रुपए मूल्य का 363 ग्राम सोना है। इनके नाम से सकल कुल परिसंपत्तियां 9710763 रुपए की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लखपति हैं विजय कुमार चौधरी की पत्नी सरायरंजन से जदयू के प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी की पत्नी भी लखपति है। विजय कुमार चौधरी के हाथ में नगदी 75 हजार है। जबकि उनकी पत्नी के हाथ मे दो लाख 50 हजार हैं। समस्तीपुर के दलसिंहसराय के केवटा में जहां पैतृक आवास है, वहीं पटना में भी आवास है। संपत्ति व सोने के मालिक हैं, जिसकी कीमत एक करोड़ नौ लाख 16 हजार 482 रुपये है। वहीं पत्नी के पास 43 लाख 31 हजार 483 रुपये है। जबकि जमीन व मकान की संपत्ति के मूल्य भी 70 लाख है, जबकि पत्नी की संपत्ति का मूल्य 95 लाख है। विजय कुमार चौधरी एमए पटना यूनिवर्सिटी से किए हैं।

 

विभूतिपुर से सीपीआईएम के उम्मीदवार अजय कुमार स्नातकोत्तर तक की शिक्षा के साथ ही विधि स्नातक भी हैं। इनका वार्षिक टर्न ओवर 631870 का है। जबकि इनके पास नकदी मात्र 16000 है। नामांकन के साथ अपने शपथपत्र में दी गई जानकारी के अनुसार इनके नाम पर दो लाख का बीमा है जिसकी वार्षिक प्रीमियम 13068 रुपया है। इन पर समस्तीपुर नगर थाना, आरपीएफ समस्तीपुर एवं दलसिंहसराय थाना में मामला दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं ये स्वयं 18 लाख की स्कार्पियो पर चढ़ते हैं। जबकि खगड़िया व बेलारी मिलाकर इनके नाम पर 4 एकड़ 6 डिसमिल जमीन है। जिसका बाजार मूल्य पचहत्तर लाख रुपए है। वहीं इनकी शिक्षिका पत्नी वसंती कुमारी के नाम पर 368320 का वार्षिक टर्न ओवर है। इससे पहले भी ये विधायक रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!