Samastipur

मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज से राज कपूर सिंह ने किया नामांकन,भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र (137) से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी राज कपूर सिंह ने गुरुवार को पटोरी अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राज कपूर सिंह जन सुराज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं और पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से की थी, जहां उन्होंने लगभग 15 साल तक काम किया। बाद में वे जन सुराज पार्टी में शामिल हुए और उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

 

नामांकन दाखिल करने के बाद राज कपूर सिंह ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना और जनता की भागीदारी वाले शासन को मजबूत बनाना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!