उजियारपुर से आलोक मेहता सहित तीन और विभूतिपुर से अजय कुमार सहित पांच उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया
उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया में गुरुवार को उजियारपुर विधानसभा से महागठबंधन समर्थित राजद के उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता सहित तीन उम्मीदवार और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार अजय कुमार सहित पांच उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया
.उजियारपुर से जनशक्ति विकास पार्टी से सुनीता कुमारी,राष्ट्रीय जनता दल से आलोक कुमार मेहता,जन सुराज से दुर्गा सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.वही विभूतिपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से अवधेश कुमार, महागठबंधन से अजय कुमार,जन सुराज से विश्वनाथ चौधरी, एंव निर्दलीय से नवीन कुमार,सुशांत कुमार ने नामांकन किया.