Samastipur

समस्तीपुर में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती,150 छोटे-बड़े वाहनों को किया जब्त

समस्तीपुर जिला प्रशासन बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी से तरह तैयार है। जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बलों (BSF) की तैनाती की जाएगी। जवानों को लाने और तैनात करने के लिए परिवहन विभाग ने करीब 150 छोटे और बड़े वाहनों की व्यवस्था की है। इसमें स्कॉर्पियो, पिकअप, बस और ट्रक शामिल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों को समस्तीपुर जिले के बाहर से लाया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर इन बलों को संवेदनशील, अति संवेदनशील और अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में तैनात किया जाएगा। ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। मोटर वाहन निरीक्षक विमल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

 

6 नवंबर को होगी वोटिंग

 

वाहनों का यह अधिग्रहण विशेष रूप से अर्धसैनिक बलों की तैनाती के लिए किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। जिला प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना मुख्य लक्ष्य है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!