दलसिंहसराय:नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल छह प्रत्याशी ने कटवाया नाजिर रसीद
दलसिंहसराय,उजियारपुर विधानसभा और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई.प्रक्रिया के पहले दिन समाचार प्रेषण तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दर्ज नही कराया.हालांकि उजियारपुर विधानसभा से
पांच प्रत्याशी ने नामांकन को लेकर नाजिर रसीद ( एनआर रसीद) कटवाया है।
अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन को लेकर 5 प्रत्याशीयो ने नाजीर रसीद कटवाया है.वही विभूतिपुर विधानसभा के नामांकन के लिए अनुमंडल मुख्यालय में डीसीएलआर कार्यलय में बनाया गया है.जिसमें दोपहर तक एक प्रत्याशी ने नाजीर रसीद कटवाया.
नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यलय से लेकर डीसीएलआर कार्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.इसके लिए सड़क पर बेरगेडिंग कराते हुए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनुक्ति की गई है. वही प्रत्याशी के नामांकन सुविधाओं को लेकर हेल्प डेस्क बनाया गया है. जहाँ नामांकन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी पदाधिकारी के द्वारा दी जाने की व्यवस्था थी.वही सड़क पर बेरगेडिंग को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी सह
एसडीओ किशन कुमार,डीसीएलआर प्रशांत रमणिया,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा सहित कई वरीय अधिकारियों ने तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को नामांकन स्थल पर भीड़ भाड़ न लगाने सहित बिना काम के किसी को भी अंदर प्रवेश न करने का आदेश दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
