दलसिंहसराय:NH 28 गद्दोवजिदपुर में बुलेट बाइक की जबरदस्त टक्कर,एक की मौत,दो गंभीर
दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के एनएच-28 गद्दोवजिदपुर स्कूल के पास शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया.मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के तुरहा टोला,वार्ड संख्या 8, पाहारपुर, नोनिया निवासी अशरफी साह के पुत्र लखन कुमार के रूप में हुई है.मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर यह पहचान की गई.
बताया जाता है कि मृतक लखन कुमार एक अन्य युवक के साथ अपाचे बाइक पर सवार होकर बेगूसराय से अपने घर जा रहा था.उसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही बुलेट बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई.टक्कर इतनी तेज थी कि अपाचे सवार लखन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसके साथी सिवान गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के जग लाल महतो के पुत्र शिवम कुमार(23) और बुलेट सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा.जुटी भीड़ ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.घटना के बाद मृतक के मोबाइल से नंबर निकाल कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है.पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रेतर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएच-28 पर अक्सर वाहन तेज गति से गुजरते हैं,जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है.पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की अपील की है.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
