Patna

दीपावली और छठ पूजा में आने वालों की सुविधा के लिए 18 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू

पटना।दीपावली और छठ पूजा में आने वालों की सुविधा के लिए 10 राज्यों से 18 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। 09427/09428 साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल का परिचालन साबरमती से प्रत्येक बुधवार और पटना से प्रत्येक शुक्रवार को होगा। 03221/03222 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर स्पेशल का परिचालन राजगीर से प्रत्येक सोमवार और आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार को होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

01043/01044 लोकमान्य तिलक-मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक एसी स्पेशल का परिचालन लोकमान्य तिलक से प्रत्येक मंगलवार और मुजफ्फरपुर से प्रत्येक गुरुवार को होगा। यह ट्रेन पाटलिपुत्र स्टेशन होकर जाएगी। 09569/09570 राजकोट-बरौनी-राजकोट स्पेशल का परिचालन राजकोट से प्रत्येक गुरुवार और बरौनी से प्रत्येक शनिवार को होगा।

 

यह ट्रेन भी पाटलिपुत्र स्टेशन होकर जाएगी। 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा स्पेशल का परिचालन टाटा से प्रत्येक शुक्रवार और बक्सर से प्रत्येक शनिवार को होगा। यह पटना जंक्शन होकर चलेगी। इनके अलावा 08640/08639 रांची-आरा-रांची स्पेशल, 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची स्पेशल, 08626/08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल और 08621/08622 रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल का परिचालन होगा।

 

 

बसों में 25% सीटें खाली, ऑनलाइन मिल रहा टिकट

 

दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग बस से सफर कर सकते हैं। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, झारखंड सहित 10 राज्यों से आने वाली बसों में 25 फीसदी सीटें खाली हैं। रेड बस डॉट कम पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। बस डिपो के काउंटर से भी टिकट कटा सकते हैं। अभी करीब 150 स्पेशल बसों का परिचालन किया जा रहा है। 50 और बसें चलाई जाएंगी। स्पेशल बस से सफर करने पर यात्रियों को 30-40% किराया कम लग रहा है। किराया पर सरकार सब्सिडी दे रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!