Patna

आज का मौसम’सामान्य रहेगा मौसम:15 अक्टूबर से पहले मानसून की विदाई

पटना।बिहार में अब मौसम करवट बदल रहा है। सुबह और शाम की हवा में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि, दोपहर में धूप अभी भी तीखी बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो प्रदेश से जल्द ही मानसून की विदाई लेने वाला है।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है। आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, लोगों को उमस से अभी राहत नहीं मिलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिछले 24 घंटे में 26 जिलों में बारिश का अलर्ट था, लेकिन सिर्फ बेगूसराय में बारिश हुई। वहीं, पटना में मौसम सामान्य रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में राजधानी का अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और कमजोर पड़ेंगी। बंगाल की खाड़ी की तरफ से कोई निम्न दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा है, जिसके कारण बारिश की संभावना कम हो गई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, 10 से 15 अक्टूबर के बीच बिहार से मानसून की औपचारिक विदाई हो सकती है। उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी को छोड़ दें तो अब पूरे राज्य में बारिश की संभावना नहीं है।

 

उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा से बदला मौसम

 

दरअसल, मानसून के कमजोर होने के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवा प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने लगी हैं। यही कारण है कि सुबह और शाम की हवा में ठंडापन महसूस की जा रही है। वहीं, रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है.मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और दिन में हल्की गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

 

 

पटना का मौसम फिलहाल रहेगा सामान्य

 

पटना में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडी हवा बह रही है, जिससे मौसम सुहावना महसूस की जा रही है। फिलहाल शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हवा की दिशा में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!