Patna

तलवारबाज शिवम को मिला सरकारी नौकरी,मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना के तहत मिला

पटना।मोतिहारी,पूर्वी चंपारण जिले के शिवम कुमार को मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत सीतामढ़ी में कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उसके सोमवार को मोतिहारी लौटने पर स्वागत किया गया। गत रविवार को राजगीर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त खिलाड़ियों को चयन पत्र दिया गया था। तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के अंतर्गत 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है। इनमें पूर्वी चंपारण जिले से तलवारबाजी खिलाड़ी शिवम कुमार भी शामिल हैं। वर्तमान में शिवम को 10वीं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नियमावली के तहत खिलाड़ी को पांच वर्ष तक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य होगा। आगे उच्च शैक्षणिक योग्यता या राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने पर तत्काल पदोन्नति का प्रावधान भी है। शिवम ने भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल में 9 से 14 फरवरी तक हुई फॉयल टीम स्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उसने पटना में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में रजत पदक भी हासिल किया था। शिवम के मोतिहारी पहुंचने पर सोमवार शाम को पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ की ओर से सम्मान किया गया। वह हेमतपुर टिकुलिया हरसिद्धी निवासी मृत्युंजय कुमार और गुड्डी देवी का पुत्र है।

 

 

खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण संकरण, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार तथा जिला तलवारबाजी संघ के प्रधान संरक्षक रंजीत श्रीवास्तव, संरक्षक विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष जीवेश सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, अखिलेश कुमार, सचिव अप्पू कुमार, संयुक्त सचिव सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सदस्य कुमार सत्यम, अमित कुमार, सुधाकर कुमार सिंह, अनुराग कुमार, मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद हेदायतुल्लाह, सज्जन यादव आदि ने शिवम को बधाई दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!