Patna

2 साल से जीविका से जुड़े,फिर भी नहीं आया पैसा,महिला रोजगार योजना के फॉर्म फिर भरे गए

वैशाली के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। योजना का लाभ नहीं उठा पाई सैकड़ों महिलाएं एक बार फिर से अपना फॉर्म भर रही हैं। इसके लिए उन्होंने रोहुआ हाई स्कूल में एकत्रित होकर पुनः आवेदन प्रक्रिया पूरी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस योजना के तहत पहले चरण में 75 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये हस्तांतरित किए गए थे। इसके बाद 3 अक्टूबर को दूसरे चरण में 25 लाख से अतिरिक्त महिलाओं को इस राशि से लाभान्वित किया गया। हालांकि, जंदाहा प्रखंड की कई महिलाएं इन दोनों चरणों में भी लाभ से वंचित रह गईं, जिसके बाद उन्हें फॉर्म दोबारा भरने का निर्देश दिया गया है।इस पूरी प्रक्रिया पर महिलाओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जीविका से जुड़ी गुंजन देवी ने निराशा जताते हुए कहा, “हम दो साल से जीविका से जुड़े हैं, फिर भी अभी तक हमारे खाते में पैसा नहीं आया है।” वहीं, सुधा देवी ने आशा व्यक्त की, “अगर 10,000 रुपये मिल जाते हैं, तो हम अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेंगे। इससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।”

 

इस पुनः आवेदन प्रक्रिया में जीविका दीदियों रेखा पोद्दार, कौशल्या देवी, रूप देवी, संजू देवी, रागनी पोद्दार, अनीता देवी और प्रियंका राय सहित कई अन्य महिलाओं ने अपने-अपने फॉर्म फिर से भरे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार ये सभी महिलाएं योजना का लाभ उठा पाती हैं या फिर उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!