समस्तीपुर:पानी बहाने के विवाद में फायरिंग:रिटायर्ड फौजी समेत परिवार के चार सदस्यों को लगी गोली
समस्तीपुर में घर के आगे पानी बहाने के विवाद में दो पाटीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई है। गोली लगने से 2 भाई समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने DMCH रेफर कर दिया।घायल रिटायर्ड फौजी सुरेश सिंह, पत्नी रंजना देवी, पुत्र गुलशन कुमार और भाई महेश सिंह को गोली लगी है। 2 लोगों को गोली आर-पाई हो गई है, जबकि 2 को छूते हुए निकल गई। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव की है।
एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
पाटीदार रिटायर्ड फौजी उमेश सिंह और उनके बेटे नवीन सिंह पर मारपीट और गोलीबारी का आरोप है। नवीन सिंह वर्तमान में फौज में है। लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई है। मामले की सूचना मिलते है सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
