4 दिन से लापता शख्स की मिली लाश:आक्रोशित ने समस्तीपुर-दरभंगा सड़क को किया जाम
समस्तीपुर में 4 दिन से लापता शख्स की लाश सोमवार को गांव के बगीचे में मिली। मृतक गांव के दीपक सहनी हैं। घटना के विरोध में लोगों ने जटमलपुर के पास समस्तीपुर दरभंगा सड़क को जाम कर दिया।
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बूझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मनिकौली गांव का है।
पुलिस खोजबीन कर रही थी
दीपक सहनी 2 अक्टूबर को प्रदेश से गांव लौटे थे। 3 अक्टूबर को उत्तरी घोघराहो मैं आयोजित रावण दहन देखने गए थे, लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटे। फोन भी नहीं उठाया। उसी दिन रात में पता चला कि दीपक सहनी को गांव के ही सचिन कुमार, होरिल कुमार आदि ने मिलकर अपहरण कर लिया है।
इसके बाद पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस दीपक की खोजबीन कर ही रही थी। इसी दौरान घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शिव शंकर चौधरी के बगीचे में उसका शव बरामद किया गया है। हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी बाहरी जख्म के निशान नहीं है।
केस दर्ज कराया गया था
सदर डीएसप- 2 संजय कुमार ने कहा कि मामले में पहले दीपक सहनी की पत्नी पूनम देवी के आवेदन पर गांव के ही सचिन कुमार होरिल कुमार आदि को नामजद करते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।सचिन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
