दलसिंहसराय:बलान नदी में नहाने गए युवक नदी में डूबा,एक साल पूर्व हुई थी शादी,खोज में जुटी SDRF टीम
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत सरकार भवन के नजदीक बलान नदी के सीढ़ी घाट पर नहाने गए एक युवक की नदी में डूब गया.युवक की पहचान केवटा वार्ड नंबर 4 निवासी अशोक राय के पुत्र राहुल कुमार(20) के रूप में हुई है.बताया जाता है कि रविवार को राहुल कुमार दोस्तों के साथ बलान नदी के सीढ़ी घाट पर नहाने गया था. इस दौरान उसका पैर सीढ़ी से फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया. राहुल को तैरना नहीं आता था,इसलिए वह गहराई में जाने के बाद डूब गया.आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूबता चला गया.स्थानीय गोता खोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक को नदी मे खोज रही थी. वही देर शाम तक नदी के बाहर भीड़ जमा थी.लेकिन युवक का शव नही मिला था.उसका एक वर्ष पूर्व ही शादी हुआ था और उसकी पत्नी मायके में रह रही है.पिता अशोक राय,मां चम्पा देवी और तीनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है.राहुल अपने तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था.
पूरे मोहल्ले में उसकी सरल और मिलनसार प्रवृत्ति के कारण उसे सभी लोग पसंद करते थे.परिवार का कहना है कि राहुल बहुत ही मेहनती था,और परिवार के भरण पोषण के लिए बिहार से बाहर मजदूरी का काम करता था.वही दो सप्ताह पूर्व ही बाहर से अपने गाँव दुर्गा पूजा मे आया था.उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार बेहाल है.
अनुमंडल स्तर पर एसडीआरएफ टीम की मांग।
स्थानीय लोगो ने अनुमंडल स्तर पर एसडीआरएफ टीम बाहाल की मांग किया. लोगो ने बताया अगर समय रहते टीम आती तो वह बच सकता था. कॉल करने के तीन घंटा बाद टीम पहुंची जिस कारण वह गहरे पानी में चला गया.जिस कारण अब उसका शव भी नहीं मिल रहा है.लोगो ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिल कर अनुमंडल स्तर पर एसडीआरएफ टीम न्युक्ति करने की बात कही.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
