दलसिंहसराय:महिला ने जन्मा दो सिर, चार हाथ-पैर वाले बच्चे:कुछ देर बाद मौत
दलसिंहसराय। उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में शुक्रवार को एक महिला ने दो सिर, चार हाथ और चार पैरों वाले बच्चों को जन्म दिया।चांदचौर गांव निवासी प्रीति कुमारी ने शाम करीब 4 बजे इन बच्चों को जन्म दिया, जिनकी जन्म के कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। हालांकि, डॉक्टरों ने मां को बचा लिया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
जुड़वां बच्चों के पेट आपस में जुड़े थे
यह घटना उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर गांव की है, जहां हरिवंश सहनी की पत्नी प्रीति कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार, 2 अक्टूबर की देर शाम सीएससी में भर्ती कराया गया था। जुड़वां बच्चों के पेट आपस में जुड़े हुए थे। इस दुर्लभ जन्म को देखकर अस्पताल के कर्मचारी और परिजन भी आश्चर्यचकित रह गए।
सामान्य तरीके से हुआ था प्रसव
सीएससी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रसव सामान्य तरीके से हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों के दो सिर, चार हाथ और चार पैर थे, और वे पेट से जुड़े हुए थे। दुर्भाग्यवश, जन्म के कुछ ही देर बाद बच्चों ने दम तोड़ दिया। पहले जांच में डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति की जानकारी दी थी। महिला ने बच्चे को जन्म देने की बात कही थी।
बच्चों को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़
प्रसूता के पति हरिवंश सहनी ने बताया कि प्रसव के बाद जब उन्होंने बच्चों को देखा तो वे स्तब्ध रह गए। इस अनोखे जन्म की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई और बच्चों को देखने के लिए सीएससी में लोगों की भीड़ लग गई, जो बच्चों की मृत्यु के बाद भी बनी रही।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
