Samastipur

“समस्तीपुर:रोड नहीं तो वोट नहीं’ के लगे नारे:ग्रामीणों ने सांसद-विधायक का पुतला फूंका

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वाला वार्ड में खराब सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाते हुए स्थानीय सांसद और विधायक का पुतला दहन किया।ग्रामीणों के अनुसार, NH 28 से लेकर पूर्व सांसद अजीत मेहता के घर तक 1996 में लगभग 600 मीटर सड़क का निर्माण हुआ था। इस सड़क से करीब 100 घरों के 1000 लोग लाभान्वित होते थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समय के साथ यह सड़क जर्जर हो गई और अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि 1996 से अब तक कई सांसद और विधायक इस क्षेत्र से चुनाव जीतकर गए, लेकिन किसी ने भी इस सड़क के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया। अब उन्होंने तय कर लिया है कि जो जनप्रतिनिधि सड़क बनवाएगा, वोट उसी को मिलेगा.इस विरोध प्रदर्शन में गांव की महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी एकजुट होकर शामिल हुए। उन्होंने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और जनप्रतिनिधियों के पुतले जलाए।

 

स्थानीय लोग बोले- 1996 के बाद एक बार भी मरम्मत नहीं हुई

 

फतेहपुर वाला वर्ड 10 के रहने वाले जयशंकर प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी उषा कुमारी, शिव कुमार राय की पत्नी नीलम देवी, सुरेश कुमार राय की पत्नी उर्मिला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, देव कुमार राय, शोभित राय समेत अन्य लोगों ने बताया कि 1996 में इस सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन उसके बाद सड़क जर्जर हो गया और आज तक किसी भी जनप्रतिनिधियों का इस और ध्यान नहीं है, जबकि कई बार विधानसभा लोकसभा चुनाव भी हुआ, जनप्रतिनिधियों को जिताकर इस उम्मीद के साथ भेजा गया कि वे संसद या विधानसभा जाकर उन्हें एक अच्छी सड़क बनवा देंगे। लेकिन लोगों के उम्मीद पर पानी फिर गया।आक्रोशित लोगों ने इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं नारो के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक और सांसद का पुतला भी फूंका। लोगों ने बताया कि अगर इस पर एमपी, एमएलए का ध्यान नहीं जाता है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

इस समस्या को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पटना ग्रामीण कार्य विभाग में इस सड़क के टेंडर की प्रक्रिया नही हुई है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही संवेदक का चयन होते ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!