DalsinghsaraiSamastipurWeather Update

“कल का मौसम:समस्तीपुर में 3 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

कल का मौसम:Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ.पीसीएयू पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 1 से 5 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया. पूर्वानुमानित अवधि में अगले दो दिनों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 3-5 अक्टूबर को अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा (100 मिमी) होने की सम्भावना है. वर्षा के दौरान अनेक स्थानों पर हवा तेज चल सकती है. वज्रपात होने की सम्भावना बनी रहेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवधि में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की सम्भावना है और यह 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85-95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 60-70 प्रतिशत रहने की संभावना है.

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!