Samastipur

समस्तीपुर:सब्जी कारोबारी के घर छत के रास्ते घुसकर 10 लाख की चारी:2.65 लाख कैश ले गए

समस्तीपुर के मगर दही खरीदाबाद पीएनटी कॉलोनी फ्लिपकार्ट कार्यालय के पास सोमवार शाम चोरों ने एक सब्जी कारोबारी के घर में घुसकर 2.62 लाख रुपए नगद समेत 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक के गहने आदि की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी गृह स्वामी को समय हुई जब सभी लोग देर शाम माता की आरती के बाद घर लौटे। तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से रुपए और गहना गायब है। इस बीच घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में गृह स्वामी रवि शाम ने बताया कि उनका सब्जी और फल का कारोबार मगर दही चौक पर है। परिवार के अन्य लोग देर शाम माता की आरती में शामिल होने के लिए पूजा पंडाल गए थे। जब सभी लोग वापस आरती के बाद लौटे और घर के अंदर गए तो देखा कि अलमारी टूटी हुई है।

 

रवि अलमारी में रखा 2.62 लाख रुपए के अलावा पत्नी और बच्चों का गहना गायब है। जिसका मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक होगा। परिवार के लोगों द्वारा जब उन्हें जानकारी दी गई तो वह भी अपना दुकान बंद कर घर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची है।

 

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। चोर छत के रास्ते अंदर प्रवेश किए हैं पूरे मामले की जांच की जा रही है घर के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!