Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से 75 लीटर शराब संग एक गिरफ्तार

समस्तीपुर।आगामी त्योहारों और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन “सतर्क’ अभियान के तहत समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लीटर अंग्रेज़ी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार के आदेश व सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में, निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया, सीआईबी निरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक पीके चौधरी एवं एसएस कुमार, आरक्षी विकाश कुमार, एएसआई आकाश रंजन कुमार तथा जीआरपी के पीटीसी विजय कुमार सहित अन्य बल सदस्यों की टीम ने समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर कार्रवाई की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!