समस्तीपुर के शिक्षक अमर भूषण ने राज्यस्तरीय बैडमिंटन में जीता एसएल खिताब, बधाई
समस्तीपुर| उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जरही, रोसड़ा के शिक्षक अमर भूषण प्रकाश ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय दिव्यांगजन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में एसएन 4 कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया।
अमर भूषण बचपन से ही खेलों में रुचि रखते थे। 2007 में हुए हादसे में पैर काटने के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। दिव्यांग होने के बाद भी उन्होंने अपनी क्षमता और साहस से अपनी छाप छोड़ी। 2012 में नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया और बिहार सरकार द्वारा खेल सम्मान से नवाज़े गए।