Dalsinghsarai

केन्द्रीय गृहमंत्री कल सरायरंजन आएंगे, जीत का देंगे मंत्र,करेंगे संबोधित

समस्तीपुर.सरायरंजन.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नरघोघी स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में 27 सितंबर को वरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व गुरुवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं एनआईटी टीम के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं हेलीपैड का भी निर्माण किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम से पूर्व हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर भी उतार कर जांच की गई। मौके पर एमएलसी तरुण चौधरी, भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष शशिधर झा, एएसपी संजय पांडेय, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, सरायरंजन अंचलाधिकारी निशांत कुमार आदि थे।

 

सरायरंजन | केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 को सरायरंजन के नरघोघी में आगमन से पूर्व गुरुवार की दोपहर सेना के हेलीकॉप्टर ने पूर्वाभ्यास किया। सेना के हेलीकॉप्टर को नरघोघी हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड पर उतार कर हेलीपैड को देखा और परखा। सेना के हेलीकॉप्टर आते देखकर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मैदान में हेलिकॉप्टर को देखने पहुंच गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!