व्यवसाइयो ने सरकारी जमीन पर ही दलसिंहसराय 32 नंबर रेलवे गुमती पर बन रहे ROB निर्माण करने का किया मांग
दलसिंहसराय,शहर के बीचो बिच गुजरने वाली 32 नंबर रेलवे गुमती पर बन रहे बड़ा ओभरब्रिज निर्माण को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है.दलसिंहसराय एस एच 88 (दलसिंहसराय रोसड़ा पथ) पर 32 नं० गुमती से लगभग 500 मीटर उत्तर की ओर रेलवे द्वारा एक बड़ा पुल का निर्माण करवाया गया है.जिस पर यातायात सेवा शुरू है.गुमती नं. 32 के ऊपर जो आर ओ बी पुल निर्माण का कार्य चल रहा है.वह भी लगभग एक किलोमीटर लम्बा है.जिस कारण सरकारी जमीन के साथ साथ निजी जमीन भी पुल निर्माण में आने वाली है।
जिसे लेकर शहर के व्यवसाइयो एक बैठक मालगोदाम रोड में में किया.जिसमें व्यवसाइयो ने बताया कि पुल निर्माण में कई शंकाएँ उत्पन्न हो रही है.जैसे अभी तक योजना का कहीं साईन बोर्ड नहीं लगा हुआ है.और न ही आमलोगों को इस पुल का नक्शा देखने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.जिससे महाबीर चौक दलसिंहसराय से लेकर डॉ.योगेन्द्र महतो के हॉस्पीटल लोकनाथपुर गंज तक के दोनों बगल के लोग जिसमें व्यवसायी एवं आवासीय मकान शामिल है।
सभी सशंकित हैं कि कही उनका आवासीय मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बाधित न हो जाये.इसमें से कितने ही लोग ऐसे है जिनका एकमात्र आवासीय जमीन एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान (05 धूर के अन्दर ही सीमित है) उनका जमीन छिन जाने से उनके रहने और जीविकोपार्जन का दूसरा कोई साधन नहीं बचेगा.इसलिए उपरोक्त तथ्यों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सरकारी जमीन पर ही आर ओबी निर्माण करने करवाने कि मांग व्यवसाइयो ने किया है.व्यवसाइयो ने बताया कि एस एच 88 (दलसिंहसराय रोसड़ा पथ) पर रेलवे द्वारा एक बड़ा पुल का निर्माण करवाया गया है.जिस पर यातायात सेवा शुरू है।
पुल नहीं बनने से पहले 32 पर बड़ा पुल कि मांग की गई थी. परन्तु अब यहां पर बड़ा नहीं छोटे पुल की आवश्यकता हैं.इसे लेकर सैकड़ो लोगो ने हस्ताक्षर कर जिला पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलधिकारी सहित कई वरिय पदाधिकारी को सरकारी जमीन पर ही आर ओबी निर्माण कराने की मांग को लेकर आवेदन दिया है.कई व्यवसाइयो ने समस्तीपुर डीएम जनता दरबार में जाकर अपनी मांग को रखा हैं.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
