समस्तीपुर:फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने में 2 आरोपी धराए
समस्तीपुर.जमीन विवाद को लेकर फर्जी रजिस्ट्री कराने के दर्ज मामले में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान घटहो थाना क्षेत्र के कामेश्वर राय के पुत्र अनिल राय एवं रामजी राय के पुत्र दुखद राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मलकलीपुर के स्व. बालेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने उनकी पुश्तैनी एक बीघा 10 कट्ठा जमीन को कुछ लोगों द्वारा साजिश रच कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री कराई गई। पीड़ित का कहना है कि जांच में दस्तावेज पर अभियुक्तों के फोटो, अंगुली के निशान और हस्ताक्षर मिले हैं। इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर आठ लोगों को नामजद आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।