Dalsinghsarai

डॉक्टर-फार्मासिस्ट विवाद से दूसरे दिन भी ठप रहा दलसिंहसराय ओपीडी सेवा, मरीज परेशान

दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बीच चले विवाद के चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं.गुरुवार को हुई कहासुनी के बाद चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए फार्मासिस्ट आबिद हुसैन को हटाने की मांग दोहराई. जिसके कारण सैकड़ों मरीजों को इलाज से वंचित होकर लौटना पड़ा.अस्पताल परिसर में शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मरीज अपने इलाज की उम्मीद में पहुंचे थे.प्रतिदिन करीब तीन सौ मरीज इस अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेते हैं.लेकिन सेवाएं ठप होने के कारण मरीज दर-दर भटकते रहे.कई लोग ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए कतारों में खड़े नजर आए, तो कुछ डॉक्टरों के कक्ष के बाहर उम्मीद भरी निगाहों से इंतजार करते रहे.आखिरकार निराश होकर कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

डॉक्टरों का कहना है कि फार्मासिस्ट के व्यवहार के कारण लगातार कार्य माहौल प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है.चिकित्सकों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक संबंधित फार्मासिस्ट को हटाया नहीं जाता,वे कामकाज पर वापस नहीं लौटेंगे.

 

 

 

दो दिनों से सेवाएं बाधित रहने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए.मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की है कि इस विवाद को जल्द सुलझाया जाए,ताकि उन्हें फिर से बेसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निजी अस्पतालों का सहारा न लेना पड़े.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!