फार्मासिस्ट एंव डॉक्टर के विवाद के बाद दलसिंहसराय,अनुमंडल अस्पताल का ओपीडी सेवा ठप
दलसिंहसराय,अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में गुरुवार को ओपीडी में कार्यरत फार्मासिस्ट एंव ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के बिच हुए विवाद के बाद डॉक्टरो ने कार्य का बहिस्कार कर दिया. जिससे ओपीडी सेवा सुबह 11 बजे से ठप रहा.अस्पताल में दिखाने आये सैकड़ो मरीज पुर्जा लिए परिसर में इधर उधर भटक रहे थे तो कुछ मरीज पूजा कटवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे.वही कुछ डॉक्टर के चेम्बर के बाहर लाइन लगाए खड़े थे.शाम 4 बजे तक डॉक्टर ओपीडी कार्य पर नहीं लौटे.
घटना के बाद मनैजर द्वारा सिविल सर्जन को दूरभाष से इसकी सुचना दिया. घटना को लेकर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. एस. डी मिश्रा ने बताया की फार्मासिस्ट आबिद हुसैन अपना काम सही से नहीं करते है. दवा लेने के बाद मरीज हमारे पास आते है कैसे खाना है कब खाना है.इसकी जानकारी फार्मासिस्ट को देना चाहिए. इसे लेकर ज़ब उन्हें बोला गया तो वह हमारे साथ ही उलझ गए और गलत व्यवहार करने लगे।
वही फार्मासिस्ट आबिद हुसैन ने बताया की बीते कई दिनों से अस्पताल में अनुपस्थित डॉक्टरो की भी हाजिरी आईडी लॉगिंग कर के बनाया जाता है. इसकी शिकायत किसी ने सिविल सर्जन को किया. जिसे लेकर डॉक्टर हमपर ही शक कर रहे थे. आज हम दवा काउंटर पर दवा दें रहे तो उस समय डॉक्टर डॉ. एस. डी मिश्रा आये और गार्ड का डंडा छीन कर शोर शराबा करने लगे की तुम शिकायत करते हो.जिसके बाद हम दरबाजा बंद कर दिये.और डॉ. के द्वारा डंडा से कई बार दरबाजा पीटा गया.पुरे मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी ने बताया की डॉक्टर व फार्मासिस्ट में कुछ विवाद को लेकर ओपीडी बाधित हुई है.लिखित माँगा गया है.विवाद को सुलझा कर ओपीडी सेवा जल्द बहाल किया जायेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
