Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:हिंदी भाषा सरल, सुबोध एवं सुंदर अभिव्यक्ति : एसडीओ

दलसिंहसराय, आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में राजभाषा हिंदी दिवस पर प्रशिक्षु छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था.जिसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया.पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी नवनीत सिंह एवं प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया.प्रशिक्षु छात्राएं जानकी कुमारी, दीप्ति कुमारी, खुशबू कुमारी ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हिंदी भाषा सरल, सुबोध एवं सुंदर अभिव्यक्ति है.ये हमारी सभ्यता एवं संस्कृति है.महाविद्यालय में हिंदी भाषा को संपर्क भाषा के रूप में अपनाना चाहिए एवं सभी कामकाज हिंदी में ही करना चाहिए.वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने हिंदी दिवस पर यह संकल्प लेने को कहा कि हम सभी को हिंदी की समग्र प्रगति के लिए सतत प्रयत्नशील रहना है.प्राचार्य ने हिंदी भाषा को भावों और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम होने के साथ इसे अपनी राष्ट्रीय अस्मिता से भी जुड़ा हुआ बताया और कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय पहचान और एकता की मजबूत कड़ी के रूप में विशेष भूमिका निभाती आ रही है.

 

 

 

हिंदी दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों में निबंध प्रतियोगिता के लिए नाज प्रवीण, अंशु कुमारी, खुशी कुमारी, चित्रकला प्रतियोगिता के लिए रजनीश कुमार, पल्लवी कुमारी, विशाल कुमार, भाषण प्रतियोगिता के लिए विकास कुमार पंडित, हिमांशु कुमार, मनीष कुमार शर्मा एवं कविता पाठ प्रतियोगिता के लिए सृष्टि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी ने सम्मान प्राप्त किया.कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राजेश कुमार गिरी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन के द्वारा किया गया.इस अवसर पर महाविद्यालय के उमाशंकर चंदन, योगेश कुमार, कुमारी दीपा, नीलम कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सर्वेश सुमन, रूपेश कुमार, प्राची अग्रवाल, पल्लव पारस, रूपक कौशल, पंकज गुप्ता, दिनेश मिश्रा, रश्मि रोजी, अजय शर्मा, संतोष सुमन, श्वेता कर्ण, किरण चौधरी, शेफाली दीक्षिता के अलावे प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!