DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय से नेपाल ले जाने से पहले 3 छात्राएं मानव तस्कर गिरोह से बरामद,2 गिरफ्तार,बहला-फुसलाकर पूर्णिया ले..

दलसिंहसराय,अनुमंडल क्षेत्र के अंगारघाट थाना क्षेत्र से गायब हुई तीन छात्राओं को पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है.इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंगारघाट थाना क्षेत्र से गायब हुई तीन छात्राओं को बहला-फुसलाकर पूर्णिया ले जाया गया था.जहां से उन्हें नेपाल, बंगाल में बेचने की योजना बनाई जा रही थी.लड़की ने किसी तरह अपने परिजनों से सम्पर्क किया तो पुलिस ने अनुसंधान करते हुए तीन दलसिंह सराय अनुमंडल क्षेत्र कि एंव एक मुजफ्फरपुर जिला कि लड़की को पूर्णिया से बरामद किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नौकरी के झांसे में फंसी छात्राएं

बताया जाता है कि विगत 10 सितंबर को अंगारघाट थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरनामा की तीन छात्राएं दिल्ली में नौकरी की उम्मीद में घर से भाग निकलीं.समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात एक महिला और युवक मुकेश से हुई.इन दोनों ने छात्राओं से परिचय बढ़ाकर नौकरी का झांसा दिया.इसके बाद तीनो को पहले मुजफ्फरपुर ले जाकर मेला घुमाया गया और फिर बस से पूर्णिया जिला के कप्तानपारा आदर्शनगर मुहल्ला पहुंचाया गया.वहां यह कहकर कि नौकरी मिलने में समय लगेगा,उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया.

तीन दिन बाद हुआ अपहरण का अहसास

करीब तीन दिन तक बंद रहने के बाद तीनो छात्राओं को एहसास हुआ कि उनका अपहरण कर लिया गया है.इसी बीच तीनों में से एक छात्रा ने किसी तरह एक मोबाइल से अपनी मां को सूचना पहुंचा दिया कि वह पूर्णिया में है.मां से मिली जानकारी पर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पूर्णिया पुलिस की मदद से बीते मंगलवार को छापेमारी किया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पहले दो छात्रा उसके बाद एक दलसिंह सराय व मुजफ्फरपुर कि छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया.इस दौरान मानव तस्करी गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया.उनकी पहचान मधेपुरा जिला के बभनगामा वार्ड 8 निवासी दयानन्द पासवान के पुत्र नीरज कुमार पासवान और पूर्णिया जिला के खुश्कीबाग के अमित कुमार के रूप में हुई.

एक महिला सहित तीन से चार आरोपी फरार।

डीएसपी ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही गिरोह कि एक महिला सहित तीन से चार आरोपी मौके से भाग निकली.भागने वालों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी मानव तस्करी की वारदात टल गई और तीनों छात्राओं की जिंदगी बच गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!