दलसिंहसराय:बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से लुटा, किया फायरिंग
दलसिंहसराय,मंसूरचक वार्ड 12 निवासी देवेंद्र साह की गुदरी रोड स्थित वैष्णव ज्वेलर्स के मालिक स्वर्ण व्यवसाय से बीती रात दो बाइक पर सवार हथियार बंद बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया.
पढ़े :दलसिंहसराय:पांड में कंटेनर की चपेट मे आने से डाटा आपरेटर की हुई दर्दनाक मौत
दिये आवेदन में देवेंद्र साह ने बताया कि दुकान बंद कर वह पल्सर बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी मंसूरचक रोड के ओरियामा पेट्रोल पंप के पास अचानक दो बाइक पर आए और दो युवक ने उन्हें घेर लिया.
पढ़े :बेगूसराय में मां के मोबाइल छीनने से थी नाराज नौवीं क्लास की स्टूडेंट ने की सुसाइड
वे हथियार दिखाकर पहले जमीन पर गिरा दिए,फिर उनसे 30,000 नगद, 4 पीस सोना का ढोलना, 2 टॉप, 3 लॉकेट, 2 बजरंगबली लॉकेट और 12 पीस सोने की कील, कुल लगभग 32 ग्राम सोना झपट लिया.विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी दहशत है.
बेगूसराय में मां के मोबाइल छीनने से थी नाराज नौवीं क्लास की स्टूडेंट ने की सुसाइड
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुची और मामले की छानबीन शुरू दी.पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.पूरे घटना को लेकर थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया कि आवेदन मिला है.आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
Last night, two bike riders attacked Devendra Sah, a resident of Ward 12, Mansoorchak, Dalsinghsarai, with arms and ammunition from his shop in the gold business of Vaishnav Jewelers located at Gudri Road.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
