Patna

कुढ़नी के प्रेमी जोड़े ने किया कोर्ट मैरिज का दावा: वायरल,बोले- खुश हैं साथ में

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामचंद्रा गांव से एक प्रेमी जोड़ा रविवार को फरार हो गया। लड़की के परिजनों ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वीडियो में लड़की ने अपना नाम मुस्कान और लड़के का नाम मेराज बताया है। दोनों रामचंद्रा गांव के रहने वाले हैं। मुस्कान ने वीडियो में कहा कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। उसने अपने पिता से अपील की है कि वे गांव वालों को बेवजह परेशान न करें।

पढ़े :दलसिंहसराय:बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से लुटा, किया फायरिंग 

कुढ़नी थाना प्रभारी पुनित कुमार ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!